61वें वर्ष में सिमजुड़ी दुर्गापूजा का भव्य आयोजन, पुराने राजबाड़ी की थीम पर सजेगा आकर्षक पंडाल

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 24 अगस्त सिमजुड़ी। दुर्गापूजा को लेकर सिमजुड़ी दुर्गापूजा कमेटी की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इस वर्ष पूजा कमेटी अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। श्रद्धालुओं को कुछ अलग और ऐतिहासिक अनुभव देने के उद्देश्य से पंडाल का निर्माण ‘भय पेरिये भवानी’ थीम पर पुराने राजबाड़ी की तर्ज पर किया जा रहा है। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी मरांडी डेकोरेटर को दी गई है, जबकि उड़ीसा से आए कारीगर निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।पूजा कमेटी के सेक्रेटरी अबीर गांगुली के अनुसार पंडाल, लाइटिंग और साउंड व्यवस्था पर करीब 8 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस वर्ष पूजा का कुल अनुमानित बजट करीब 11 लाख रुपये रखा गया है। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण पर लगभग 45 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रतिमा को राजवाड़ी शैली में तैयार कराया जा रहा है, जो पूजा पंडाल की थीम के अनुरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी।पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। षष्ठी और सप्तमी के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए छोटा मेला भी लगाया जाएगा।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूजा परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।पूजा का धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित रवींद्रनाथ चक्रवर्ती, निवासी सिमजुड़ी बड़ा काली मंदिर, के नेतृत्व में संपन्न होगा।पूजा की तैयारियों में कमेटी के सचिव अबीर गांगुली, अध्यक्ष एरिया-7 के वाइस वार्डन अनंत कुमार सिंह, संरक्षक रणजीत कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, पंडाल सचिव अरूप कुमार एवं मौमिता गांगुली तथा कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत सांतरा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। कमेटी का दावा है कि इस बार की पूजा में भव्यता के साथ परंपरा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *