पंचायत से बूथ स्तर तक JLKM को मजबूत करने की तैयारी, करमाटांड़ में संगठन विस्तार का खाका तैयार

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 6 नवंबर जामताड़ा। झारखंड में स्थानीय मुद्दों, युवाओं के अधिकार और जनहित की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर को करमाटांड़ के यज्ञ मैदान में JLKM की जामताड़ा जिला इकाई की ओर से विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रखंड क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती देने और अधिक से अधिक लोगों को मोर्चा से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अर्जुन मंडल ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो के विचारों, संघर्ष और झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि करमाटांड़ प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ गांव-गांव जाकर संगठन की विचारधारा का प्रचार करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं को सामने लाना और स्थानीय अधिकारों के लिए आवाज उठाना संगठन की अहम भूमिका है। युवाओं को संगठित कर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को धार देने की जरूरत है।बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव साझा किए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला महासचिव बृजेश राउत, अर्जुन मंडल, प्रकाश महतो, कृष्णा कुमार मंडल, मंटू मंडल, प्रेम मंडल, सुनील कुमार सिंह, रोहित मंडल, बासुदेव मंडल, हरिहर मंडल, घनश्याम मंडल, भरत कुमार मंडल, मनजीत मंडल, रवि कुमार तुरी, पूर्व JBKSS प्रखंड अध्यक्ष राजेश भंडारी और उत्तम मंडल सहित बड़ी संख्या में JLKM कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *