देशभक्ति के रंग में रंगा सावित्री देवी डीएवी स्कूल, जामताड़ा, ध्वजारोहण के साथ याद किए गए अमर बलिदानी

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 16 अगस्त जामताड़ा। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।समारोह में मुख्य अतिथि कपीश परसुरामका, अध्यक्ष, स्थानीय शासी निकाय रितिका परसुरामका, रमेश सिंह, सदस्य शासी निकाय संजय नारनोलिया, ट्रस्टी एसवीटी जामताड़ा, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजदेव कुमार, लक्ष्मण झा सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. विजय कुमार के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। विद्यार्थियों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।समारोह के दौरान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहायक कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्नेह प्रभात दूबे और बन्नोश्री सरकार ने संगीत संयोजन संभाला, जबकि देवाशीष दास, बी.एन. सिंह, संगीता पानीकर, राजेश चंद्र प्रसाद एवं विद्यार्थियों ने मंच संचालन किया। प्रदीप्तो दास ने साज-सज्जा, कमलेश प्रसाद ने ध्वजारोहण व्यवस्था में सहयोग तथा डॉ. रीता नाग ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। अंत में एस.के. दास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *