न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 2 अगस्त जामताड़ा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जामताड़ा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कोषाध्यक्ष बंसीधर रजक के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक ने की। कार्यक्रम में समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा, युवाओं के भविष्य और सामाजिक जागरूकता जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव राम नरेश रजक तथा अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान के झारखंड प्रभारी संतोष रजक मौजूद रहे। दोनों वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने बताया कि संगठन आगे भी शिक्षा, सामाजिक उत्थान, जनजागरूकता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करेगा ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।बैठक के दौरान संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा आगामी सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश रजक, कोषाध्यक्ष बंसीधर रजक, कानूनी सलाहकार जगरनाथ रजक, मेघलाल रजक, पप्पू रजक, राजू रजक, सपन मंडल, बिमल मंडल, प्रसंजित मंडल, गोकुल रजक, सुधीर रजक, रामशंकर रजक, प्रदीप रजक और संदीप रजक सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सेवा भाव के संकल्प के साथ किया गया।
संगठन की मजबूती से समाज का उत्थान संभव, धोबी महासंघ की बैठक में शिक्षा, रोजगार और एकजुटता पर मंथन
