सामडी तांतीपाड़ा में 76 वर्षों से कायम लक्ष्मी पूजा की परंपरा, भक्ति के साथ समाजसेवा का संदेश

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 26 अक्टूबर सालानपुर। पश्चिम बर्दवान जिले के सालानपुर प्रखंड अंतर्गत सामडी तांतीपाड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के इस इलाके में आयोजित पारंपरिक लक्ष्मी पूजा ने इस वर्ष अपने 76वें वर्ष में प्रवेश किया है। रोशनी से सजे पूजा परिसर में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसेवा की तैयारियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।रविवार शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर बाराबनी के विधायक अरिजीत राय ने पूजा समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनकी होने वाली पत्नी, सामडी क्षेत्र के समाजसेवी एवं मंडल तीन के अध्यक्ष अनिमेष माजी, मंडल तीन युवा मोर्चा के अध्यक्ष बापी लो सहित मंदिर कमेटी के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।पूजा मंडप की सजावट और आकर्षक कलाकारी को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह यहां विधायक के रूप में नहीं, बल्कि इस मोहल्ले के बेटे के तौर पर आए हैं। उन्होंने इस पारंपरिक आयोजन से भविष्य में भी अपना जुड़ाव बनाए रखने की इच्छा जताई।सामडी तांतीपाड़ा की यह पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा की भावना भी इससे जुड़ी हुई है। पूजा कमेटी के सदस्य दयामय सेन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर और लगभग 10 हजार लोगों के लिए नर-नारायण सेवा की व्यवस्था की गई है।इसके अलावा स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए नृत्य, संगीत, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पारंपरिक जात्रा (बंगाली लोकनाट्य) भी लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगा।76 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामुदायिक एकजुटता और सेवा भावना को एक मंच पर लाती है। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *