न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 15 अगस्त मिहिजाम। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरडाल में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पूरे जोश और गरिमापूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम के दौरान गुरु हड़ाम रेणु मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।तिरंगा फहराए जाने के साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर गुरु हड़ाम रेणु मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान की याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण दिन है। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, आपसी सहयोग और युवा पीढ़ी की सकारात्मक भागीदारी बेहद जरूरी है।उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और गांव-समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से पूरा वातावरण ओत-प्रोत रहा।समारोह में भारतेंदु मुर्मू, बहामुनि देवी, संजोकी मुर्मू, जियोनी सोरेन, जोगोती मुर्मू, कमली हेंब्रम, ठकरान देवी, रमणी हेंब्रम, पार्वती हेंब्रम, सरस्वती देवी, रॉबिन सोरेन, नेहरू सोरेन, लखन किस्कू, शिवानंद मुर्मू, हेमलाल मुर्मू, विनोद मरांडी, दिनेश किस्कू, जयदेव मुर्मू, पोतीलाल मुर्मू, गौतम भंडारी, साहेब लाल हेंब्रम, किस्तोरी हेंब्रम, बिमल मुर्मू, मेघनाथ मुर्मू, नरेंद्र टुडू, मुरारी साव और इम्तियाज खान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।समारोह के समापन पर लोगों ने राष्ट्र की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
शहरडाल में शान से लहराया तिरंगा, गुरु हड़ाम ने दिया एकता और जिम्मेदारी का संदेश

