तनाव पर नियंत्रण और कार्यक्षमता बढ़ाने का संदेश, आरपीएसएफ की 8वीं वाहिनी में योग-ध्यान कार्यक्रम

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 24 अगस्त चित्तरंजन। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों को तनावमुक्त रखने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 24 अगस्त को 08वीं वाहिनी आरपीएसएफ/सीआरजे में मेडिटेशन, योगा/प्राणायाम, वेलनेस एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडजुटेंट-कम-असिस्टेंट कमांडेंट, 08 बीएन/सीआरजे बीरेंद्र सिंह ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ के सहायक सुरक्षा आयुक्त/बाहिरंग बासुकी नाथ ने किया।इस दौरान प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति बनाए रखने, शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा काम के दौरान एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। विशेषज्ञ ने नियमित योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में हेडक्वार्टर कंपनी, 8बीएन/आरपीएसएफ/सीआरजे तथा ई कंपनी, 11बीएन/आरपीएसएफ/बरौनी और सीआरजे के अधिकारी और जवान शामिल हुए। हेडक्वार्टर कंपनी से कुल 76 कर्मियों ने भाग लिया। वहीं ई कंपनी से कुल 70 अधिकारी-कर्मियों की सहभागिता रही।आयोजकों के अनुसार, पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में लगातार ड्यूटी के कारण तनाव और मानसिक दबाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में योग, ध्यान और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से कर्मियों को मानसिक रूप से संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।बताया गया कि इस कार्यक्रम की अगली कड़ी 25 अगस्त को सुबह 7 बजे टीटीसी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *