सहरडाल में 101 दीपों से जगमगाया हरि मंदिर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 18 सितंबर जामताड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोराईनाला मंडल अंतर्गत सहरडाल गांव में भाजपा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में धार्मिक अनुष्ठान, दीप प्रज्वलन और सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ हरि मंदिर परिसर में महिला मंडली के भजन-कीर्तन एवं शिव चर्चा से हुआ। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद हरिमोहन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल, भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर में 101 दीप जलाकर पूजा-अर्चना की।पूजा के उपरांत बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की मौजूदगी में केक काटा गया तथा मिठाइयां वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए।भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी की ओर से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को समर्पित है। अभियान के दौरान सेवा गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में चंपा पाल, काजल पाल, सूरज पाल, बालाराम पाल, जयदेव पाल, उत्तम हेम्ब्रम, अविता हांसदा, जिला मंत्री कृष्णा मंडल, सुषमा पाल, अंजू पाल, निभा घाटी और बैसाखी पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *