बाराबनी में भाजपा युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, ‘मन की बात’ के जरिए युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 26 अक्टूबर बाराबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर रविवार को पश्चिम बर्दवान जिले के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आसनसोल संगठनात्मक जिला इकाई के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश देते हुए युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक विषयों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।कार्यक्रम बाराबनी मंडल कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। आयोजन की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों को पुष्पगुच्छ और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।आसनसोल जिला युवा मोर्चा के सचिव सूरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में समाज के वंचित वर्गों, सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के महत्व से जुड़े संदेशों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रम, नकारात्मक प्रचार और घृणा की भावना के खिलाफ लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। युवाओं और शिक्षित वर्ग को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।वहीं, भाजपा की राज्य कमेटी के सदस्य एवं पुरुलिया विभाग के प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को सही तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनानी चाहिए।क्षेत्र में रोजगार और विकास की संभावनाओं पर राहुल सिंह ने रघुनाथपुर में हुए शिलान्यास का जिक्र किया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में इलाके में विकास संबंधी अन्य पहल भी देखने को मिलेंगी। उन्होंने बाराबनी के विधायक अरिजीत राय से भी क्षेत्र में नए विकास कार्यों की उम्मीद जताई।कार्यक्रम में सुप्रियो रॉय, सुकांत भट्टाचार्य, अनिमेष माझी, बापी लो और राकेश गोलदार समेत भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *