जामताड़ा में दौड़ी बेटियों की रफ्तार, अस्मिता वूमेन साइक्लिंग सिटी लीग 2026 में 160 खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 11 जुलाई 2026 जामताड़ा। खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित अस्मिता वूमेन साइक्लिंग सिटी लीग–2026 का रंगारंग आयोजन फतेहपुर-कुंडहित रोड स्थित अंगूठिया मोड़ पर उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। महिला एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई 160 प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला।प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय, सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्रशेखर यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रभा देवी, पूर्व प्रमुख किरण बेसरा, मुखिया विभीषण मरांडी, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डी.डी. भंडारी, संत एंथोनी स्कूल के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, जेएसएलपीएस के बीपीएम परीक्षित कर्मकार, मिशन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पवन मंडल, शोभा कुमारी, अरुण मंडल, मनोज कुमार, मुकेश मंडल तथा हेमंत महतो ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूथ गर्ल्स वर्ग में सुहागी बास्की विजेता रहीं, जबकि सलेखा खातून ने दूसरा और गायत्री बास्की ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में पलक कुमारी ने पहला, तनुश्री मंडल ने दूसरा तथा निशा हांसदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।जूनियर गर्ल्स वर्ग में नयनतारा मरांडी ने बाजी मारी। आशा हेम्ब्रम उपविजेता रहीं, जबकि संजू सोरेन, रिया कुमारी और दीपिका हेम्ब्रम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर महिला वर्ग में नेहा टुडू प्रथम, लक्ष्मी सोरेन द्वितीय और पूनम कुमारी हेम्ब्रम तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं मंतोषी सोरेन और रेशमा किस्कू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सुपर सीनियर एलिट ग्रुप में रबीना हेम्ब्रम ने पहला, बैजंती हांसदा ने दूसरा तथा अरुणा टुडू और आशा हांसदा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन मिले तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने युवतियों से खेलों को करियर के रूप में अपनाने का भी आह्वान किया।जामताड़ा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सलिल कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में चुन्ना मंडल, सचिन पंडित, चंदन मंडल, अजय कपूर, महेश्वर मंडल, अर्जुन पंडित, उत्तम पंडित, सीताराम मंडल, शीतल रानी, पूजा मेहरिया, सपन राय, राहुल पंडित, करण राउत, स्वरूप दाँ, काकुली, सोनम, चंपा, ज्योति, लक्ष्मी, देवयानी, विकास, सोनमुनी, शालू झा, मोहर्रम अंसारी, बबलू मंडल, उर्मिता और नित्यानंद पंडित सहित कई सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *