बिना नंबर की पिकअप में लदी मिली अवैध लकड़ी, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 15 सितंबर जामताड़ा। वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार, 14 सितंबर 2026 की शाम वन विभाग की टीम ने गश्ती के दौरान नाला-अमलाचातर मार्ग पर इंदुरहीड मोड़ के समीप एक संदिग्ध पिकअप वाहन को जब्त किया। वाहन पर किसी प्रकार का निबंधन नंबर अंकित नहीं था और उसमें बड़ी मात्रा में लकड़ी लदी हुई थी।जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम नियमित गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान इंदुरहीड मोड़ के पास सफेद रंग की एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दी। टीम ने वाहन की जांच की तो उसके अंदर पीपल और चिलबिल प्रजाति के कुल तीन बोटा काष्ठ बरामद हुए। वन विभाग के मुताबिक जब्त लकड़ी की कुल मात्रा 2.0364 घनमीटर है।प्रारंभिक जांच में वाहन चालक अथवा लकड़ी से संबंधित कोई वैध परिवहन दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद वन विभाग ने पिकअप वाहन और उसमें लदे काष्ठ को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि लकड़ी कहां से काटकर लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही बिना निबंधन संख्या वाले वाहन के मालिक और इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, घटना में संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। जांच पूरी होने के बाद अवैध लकड़ी परिवहन और वन अधिनियम के तहत संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध काष्ठ तस्करी में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *