मिहिजाम में जन सेवा पार्टी को मिला नया चेहरा, समाजसेवी नीना शर्मा के जुड़ने से संगठन विस्तार को मिलेगी गति

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 27 मई 2026 मिहिजाम। मिहिजाम की चर्चित समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता नीना शर्मा ने जन सेवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में नई भूमिका निभाने की शुरुआत की है। जन सेवा पार्टी संयोजक सह नेता राकेश लाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता स्वीकार की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश लाल ने कहा कि मिहिजाम में जन सेवा पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों से लोग पार्टी की नीतियों, सामाजिक सरोकारों और जनहित कार्यों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार नहीं, बल्कि समाज के बीच सकारात्मक बदलाव और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना भी है।उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नीना शर्मा के संगठन से जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका संगठन को लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में नीना शर्मा की पहचान और अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीना शर्मा ने कहा कि उन्होंने जन सेवा पार्टी के जनहित कार्यों और सामाजिक सोच से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने संगठन से जुड़ने का फैसला किया है और आगे समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने महिलाओं, जरूरतमंद लोगों और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही।इस अवसर पर जन सेवा पार्टी नगर अध्यक्ष पवन देव राय, जिला प्रवक्ता छोटेलाल मंडल, राजेश शर्मा, बिमल हांसदा, निवेदन दत्ता तथा भगवान राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *