जिला उपाध्यक्ष का पद मिला, नंद किशोर सिंह ने तुरंत दिया इस्तीफा, बोले- कांग्रेस के प्रति निष्ठा अटूट

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 14 सितंबर जामताड़ा। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में 12 सितंबर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंद किशोर सिंह ने तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया। अपने निर्णय को लेकर जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी व्यक्तिगत नाराजगी के कारण नहीं, बल्कि पूर्व में संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान दिए गए विकल्प और उस पर बनी स्थिति के मद्देनजर लिया गया है।नंद किशोर सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई थी। इस दौरान पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों में अरुण यादव, श्वेता सिंह और अरुण साहू ने जिला अध्यक्ष पद नहीं मिलने की स्थिति में उनसे वैकल्पिक जिम्मेदारी को लेकर राय मांगी थी। उस समय उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान देने का विकल्प रखा था।उन्होंने कहा कि बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी उन्हें स्थान नहीं मिला। ऐसे में पूर्व में व्यक्त किए गए विकल्प और अपने राजनीतिक सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला उपाध्यक्ष का पद स्वीकार करने के बजाय उससे त्यागपत्र देना उचित समझा।नंद किशोर सिंह ने अपने बयान में पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जननायक राहुल गांधी के प्रति उनकी पूरी निष्ठा और आस्था कायम है। पद से इस्तीफा देने के बावजूद कांग्रेस से उनका रिश्ता कमजोर नहीं हुआ है।उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका त्यागपत्र संगठन से दूरी बनाने का संकेत नहीं, बल्कि अपनी पूर्व प्रतिबद्धता और विचारों के अनुरूप लिया गया निर्णय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *