शहीद पुलक सरखेल की 23वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा सम्मान, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 17 अगस्त जामताड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता एवं शहीद पुलक सरखेल की 23वीं पुण्यतिथि सोमवार को गायछांद स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में झामुमो नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, मांझी हाड़ाम और परिजनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पुलक सरखेल झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित और निष्ठावान सिपाही थे। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और संघर्ष को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श और संघर्षशील जीवन से कार्यकर्ताओं को आज भी प्रेरणा मिलती है। उपस्थित नेताओं ने कहा कि सरखेल के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ दुबे, उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद साव, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य बासुदेव मरांडी, पार्टी के वरिष्ठ अधिवक्ता बीएन माझी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेरी मरांडी, जिला सचिव डोली बास्की और नगर अध्यक्ष किशोर रवानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इसके अलावा जामताड़ा के वार्ड पार्षद विजय राउत एवं आलोक किस्कू, मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड पार्षद विष्णुदेव मुर्मू, मुखिया दिनेश मुर्मू एवं माखोनी हेंब्रम, रानीगंज के मांझी हाड़ाम महेंद्र मुर्मू, नाइक हाड़ाम मोनू मुर्मू, जोग मांझी शंकर मुर्मू ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।शहीद पुलक सरखेल के पुत्र मितन सरखेल एवं जितेन सरखेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आलम अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *