न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 17 अगस्त चित्तरंजन। रविवार को खूंटी पूजा के साथ ही चित्तरंजन की प्रसिद्ध और सबसे पुरानी दुर्गापूजा में शामिल हिल कॉलोनी दुर्गा लक्खी पूजा कमेटी ने इस वर्ष के दुर्गोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ कर दिया। कमेटी की ओर से इस बार 79वें वर्ष में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। खूंटी पूजा के बाद से ही पूजा परिसर में उत्सव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।कमेटी के सचिव पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को विशेष धार्मिक अनुभव देने के उद्देश्य से पूजा पंडाल को बद्रीनाथ धाम की थीम पर तैयार किया जाएगा। करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पंडाल को आकर्षक रूप देने की तैयारी है। वहीं लाइट एवं साउंड व्यवस्था पर लगभग 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रतिमा निर्माण के लिए करीब 42 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पूरी पूजा व्यवस्था पर लगभग 6 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।सचिव पंकज कुमार ने बताया कि दुर्गोत्सव के दौरान हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए छोटा मेला भी लगाया जाएगा। पूजा परिसर में आने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।पूजा-अर्चना का दायित्व पुरोहित अपूर्व चक्रवर्ती, निवासी मिहिजाम, संभालेंगे। आयोजन को सफल बनाने में पेट्रोन पार्थ बोस, अध्यक्ष समरजीत सिन्हा, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष सुसेन कुमार सिंह और सांस्कृतिक सचिव देवासमिता चटर्जी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार, वकील कुमार, जोगिंदर कुमार, रबींद्र कुमार, संजीत कुमार और कृष्णेंदु चटर्जी समेत अन्य सदस्यों के सहयोग से तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। खूंटी पूजा के साथ ही हिल कॉलोनी में दुर्गोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई देने लगा है।
खूंटी पूजा के साथ हिल कॉलोनी में दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू, बद्रीनाथ धाम की थीम बनेगी मुख्य आकर्षण

