पीएम मोदी के जन्मदिन पर कल्याणपुर हाउसिंग मैदान में दीपों से सजा ‘MODI’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अनोखा जश्न

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 20 सितंबर आसनसोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आसनसोल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में आयोजन किया। कल्याणपुर हाउसिंग मैदान में हजारों दीप प्रज्वलित कर घास के मैदान पर बड़े अक्षरों में ‘MODI’ लिखा गया। आयोजन को लेकर भाजपा नेताओं ने इसे ‘फ्लाइट व्यू मोदी’ नाम दिया। आयोजकों का दावा है कि मैदान में की गई यह विशाल रोशनी आसमान से उड़ान के दौरान भी दिखाई दे सकती है।रविवार की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा समर्थकों ने भाग लिया। मैदान में एक साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। अंधेरे के बीच दीपों की रोशनी से पूरा मैदान जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।आयोजन का नेतृत्व आसनसोल भाजपा के युवा नेता अभिजीत रॉय ने किया। उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नेतृत्व के सदस्य भी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।इस अवसर पर अभिजीत रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए मंगलदीप के समान हैं और देश के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंगलदीप जलाकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई है।कार्यक्रम के दौरान मैदान में रोशनी से उभरता ‘MODI’ शब्द लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजकों के अनुसार, इस विशेष प्रकाश सज्जा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार तरीके से मनाना था। आयोजन में शामिल लोगों ने दीप प्रज्वलन के साथ अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *