न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 31 अक्टूबर मिहिजाम। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत अनिल मुर्मू को याद कर शहरडाल में शोक और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। उनके सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।गुरु हड़ाम रेनू मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित इस शोकसभा का शुभारंभ एक मिनट का मौन रखकर किया गया। इसके बाद दिवंगत अनिल मुर्मू के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया और पुष्प अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया। माहौल उस समय भावुक हो उठा, जब उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए पलों और समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया।सभा को संबोधित करते हुए रेनू मुर्मू ने कहा कि अनिल मुर्मू का जीवन समाज के प्रति निष्ठा, सहयोग और सेवाभाव का उदाहरण रहा है। उन्होंने हमेशा सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता दी और लोगों के बीच सकारात्मक सोच के साथ काम किया। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके कार्यों की छाप लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रहेगी। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।इस अवसर पर भारतेंदु मुर्मू, इम्तियाज खान, मुरारी प्रसाद, रॉबिन सोरेन, नरेंद्र टुडू, विष्णु देव मुर्मू, लखन किस्कू, राजकुमार तुरी, माखोनी हेंब्रम, जागोती मुर्मू, जियोनी सोरेन, निरुदि सोरेन, बहामुनि हांसदा, सावित्री मरांडी, निलमुनि सोरेन, पुतुल सोरेन एवं रोमोनी हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
शहरडाल में सामाजिक कार्यों और उनके योगदान को किया गया याद, वक्ताओं ने कहा- उनके विचार हमेशा समाज को दिखाएंगे नई राह
