न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 26 अक्टूबर जामताड़ा। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में सोमवार को नगर के सुभाष चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन कर पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। भाजपा नेताओं ने बयान को राजनीतिक मर्यादा के विपरीत बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच मतभेद और प्रतिस्पर्धा होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी के परिवार और दिवंगत परिजनों को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा पार्टी की राजनीतिक सोच को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि खड़गे की टिप्पणी के विरोध में जिले के विभिन्न मंडलों में भी पुतला दहन किया जा रहा है।भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के नेताओं के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनता, उससे आम जनता की समस्याओं को समझने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।भाजपा नेता मुरारी भूषण सिंह ने कांग्रेस पर समाज को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी से राजनीतिक स्तर पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा और जिला मंत्री आभा आर्या ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, सुकुमार सर्कल, चंडी चरण दे, राजेंद्र राउत, पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, रथु दास, ब्रजेश राउत, प्रवीण मिश्रा, राजेश यादव, लालटू नायक, रंजीत राणा, टिंकू नायक, अंजनी तिवारी, सतेंद्र टुडू, ज्योति देवी, ललिता देवी, राकेश रवानी, उदय मंडल, अमित बाउरी और मिथुन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खड़गे के बयान पर जामताड़ा में उबाल, सुभाष चौक पर भाजपा ने किया पुतला दहन
