खरीफ सीजन की तैयारी तेज: जामताड़ा प्रखंड सभागार में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 22 मई 2026 जामताड़ा। आगामी खरीफ फसल सीजन को सफल बनाने और किसानों को आधुनिक खेती की नई तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से जामताड़ा प्रखंड सभागार में कृषि विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और खेती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि पद्धतियों और बेहतर उत्पादन तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि बदलते मौसम और कृषि परिस्थितियों के अनुसार खेती के तरीकों में बदलाव लाना समय की आवश्यकता बन चुकी है।बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अविश्वर मुर्मू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती अब पारंपरिक पद्धति तक सीमित नहीं रह गई है। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक तरीके और नई कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी उपज और आय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और कृषि विभाग से नियमित संपर्क बनाए रखने की अपील की।वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रूइदास ने खरीफ फसल से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करते हुए धान सहित अन्य फसलों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बीज चयन, खेत की तैयारी, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जल प्रबंधन और रोग नियंत्रण के विषय में किसानों को विस्तार से बताया।बैठक के दौरान आधुनिक खेती की पद्धतियों जैसे वैज्ञानिक तरीके से बुवाई, बेहतर सिंचाई प्रबंधन, उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग और तकनीक आधारित कृषि प्रणाली पर भी चर्चा की गई। किसानों को यह भी बताया गया कि नई कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम में शामिल किसानों ने कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारियों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम खेती को बेहतर बनाने में सहायक साबित होंगे।बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *