लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा ने तेज किया अभियान, जामताड़ा में पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय ने विपक्ष पर साधा निशाना

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 3 नवंबर जामताड़ा। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जामताड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें भाजपा के पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बातें रखीं और अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम की शुरुआत में अभियान प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह एसआईआर के बीएलए-01 हरिमोहन मिश्रा ने विषय प्रवेश कराया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य और अभियान की प्रासंगिकता से उपस्थित पत्रकारों को अवगत कराया। इसके बाद डॉ. रविंद्र राय ने लोकतंत्र की मजबूती में जागरूक नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अभियान के माध्यम से आम लोगों तक लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता सूची से जुड़े विषयों को पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। मतदाता सूची की शुद्धता एवं चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता, माधव चंद्र महतो, युवा मोर्चा के महामंत्री सह प्रदेश संयोजक मनीष दुबे, जिला महामंत्री कमलेश मंडल एवं अभय सिंह, जिला मंत्री आभा आर्य, जिला उपाध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, जिला मंत्री अबिता हांसदा और उत्तम हेम्ब्रम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा मतदाता जागरूकता को व्यापक बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *