महिला शक्ति का कांग्रेस में बढ़ा विश्वास: 23 महिलाओं ने थामा पार्टी का हाथ, इरफान-फुरकान ने एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 1 जुलाई 2026 जामताड़ा। बुधवार को जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता अभियान में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की 23 महिलाओं ने अन्य राजनीतिक दलों का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। सदस्यता लेने वालों में मंजू देवी, दिया कुमारी, पुनीता श्रीवास्तव, विवा राउत, प्रियंका मंडल, रिजवाना खातून, सुनीता सेन, पिंकी कुमारी, आशा देवी, बबली देवी, रेखा देवी, जबा देवी, टुम्पा देवी, आरती कुमारी, रेखा कुमारी, बबीता देवी, ममता देवी, बीना देवी, मेहनाज खातून, बेबी बीबी, ममता देवी, पीयू चटर्जी और मानसी मंडल शामिल रहीं।इस अवसर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने वाली पार्टी रही है। उन्होंने नई सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में पूरी सक्रियता से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं का अभिनंदन करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो समय रहते उसका सुधार कराएं और इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया तथा अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *