गतका में जामताड़ा की बेटियों का जलवा, तीन स्वर्ण समेत चार पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 26 अगस्त जामताड़ा। धनबाद जिले के सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक अपने नाम किए, जिसमें तीन स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल है।जामताड़ा की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्रेयाश्री, प्रिंसी गुप्ता और प्राची गुप्ता ने अपने-अपने आयु वर्ग में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अब्दुल रेहान ने भी कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले की उपलब्धि में इजाफा किया।प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मयंक पांडे को रेफरी के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं दीपक दुबे को मार्शल आर्ट कोच अवार्ड से नवाजा गया।जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। राज्य स्तरीय मंच पर चार पदक जीतना जामताड़ा के लिए गौरव की बात है।उन्होंने बताया कि पदक विजेता सभी खिलाड़ियों का चयन हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस उपलब्धि पर जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के पदाधिकारी मधुसूदन दास, सोनू मल्लिक, सुनील कुमार सिंह एवं पूजा गुप्ता ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *