न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 15 सितंबर आसनसोल। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, ऋषिकेश और अमृतसर की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर इनका ठहराव निर्धारित किया गया है।04052 नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी। कुल नौ फेरे लगाने वाली यह ट्रेन अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 04051 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 1:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में ठहराव होगा।04312 योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04311 कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:55 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 11:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशन पर ठहराव रहेगा।04624 अमृतसर–कोलकाता स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 8:10 बजे चलेगी। तीसरे दिन दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04623 कोलकाता–अमृतसर स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा।तीनों ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
दुर्गापूजा से छठ तक रेल यात्रियों को राहत, तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

