ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल मित्रा 12 सितंबर सलानपुर। सलानपुर प्रखंड के वृंदावनी से मिहिजाम जाने वाली सड़क पर शनिवार शाम को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिरने के साथ ही ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।मिली जानकारी के अनुसार, मिहिजाम के कांगोई इलाके का रहने वाला अमित कुमार साव (25) शनिवार को बाइक से वृंदावनी की ओर से झारखंड रोड होते हुए मिहिजाम की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके पैर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।बताया गया कि समय रहते उपचार मिलने से युवक की जान बच गई, हालांकि उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। फिलहाल परिजनों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए आसनसोल ले जाया गया।इधर, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों को रूपनारायणपुर फांड़ी ले जाया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *