न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 5 अक्टूबर जामताड़ा। प्रखंड के गैस गोदाम के समीप स्थित मैदान में सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की प्रखंड स्तरीय विचार गोष्ठी सह संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता JLKM के जामताड़ा जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि संचालन अफताब अहमद ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने कहा कि नारायणपुर प्रखंड में संगठन को जल्द ही नए सिरे से विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन का मजबूत ढांचा तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के विचारों और JLKM की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।मनतोष महतो ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं से बनती है। इसलिए गांवों और पंचायतों में सक्रिय लोगों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपकर स्थानीय स्तर पर गतिविधियों को गति दी जाएगी। कार्यकर्ता घर-घर और गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा उन्हें संगठन के विचारों और उद्देश्यों से अवगत कराएंगे।बैठक के दौरान आगामी दिनों में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को JLKM से जोड़ने का संकल्प लिया।मौके पर जिला सचिव बृजेश राउत, अर्जुन मंडल, नजरुल अंसारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, चेतन राय, यूसुफ अंसारी, रियासत अंसारी, आनंद मुर्मू, अफताब अहमद, सलाउद्दीन अंसारी, सलिल अंसारी, JBKSS के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बरकत अंसारी, जमाल अंसारी, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
नारायणपुर में JLKM की संगठनात्मक बैठक, पंचायत से बूथ तक नेटवर्क मजबूत करने की बनी रणनीति
