न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 22 अगस्त मिहिजाम। मिहिजाम के कानगोई स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाली दुर्गापूजा के 24वें वर्ष का शुभारंभ शनिवार को विधिवत खूंटी पूजा के साथ हुआ। खूंटी पूजा के साथ ही पूजा कमिटी ने इस वर्ष दुर्गोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों के अनुसार इस बार यहां देवभूमि के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है।आयोजकों का दावा है कि भव्य पंडाल निर्माण के बाद यह पूजा पंडाल जामताड़ा जिले के अलावा चित्तरंजन और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। पंडाल की भव्यता के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा और मनमोहक प्रतिमा भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।पूजा कमिटी के महासचिव राजीव रंजन शर्मा उर्फ पिंटू ने बताया कि इस वर्ष दुर्गापूजा आयोजन का अनुमानित बजट करीब छह लाख रुपये रखा गया है। इसमें लगभग 1.80 लाख रुपये की लागत से रवि डेकोरेटर, मिहिजाम द्वारा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। विद्युत सज्जा की जिम्मेदारी नरेश लाइट, मिहिजाम को दी गई है, जिस पर करीब 60 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं करीब 45 हजार रुपये की लागत से मां दुर्गा की प्रतिमा मूर्तिकार खुदी पाल, मिहिजाम द्वारा तैयार की जा रही है।खूंटी पूजा के दौरान अध्यक्ष सुजीत राउत, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद सिंह सहित संजय महतो, गोनू शर्मा, चंदन साव, विकास सिंह, शैलेश यादव, राहुल मंडल, रोनी शर्मा, कुणाल दास, लॉरेन्स दास, गोलू यादव, रितिक सिंह, संतोष मिस्त्री, आशीष शर्मा, प्रियांशु राज, सौरव साव, ईशांत, विभा, अभिषेक, बैद्यनाथ दास, कृष कुमार, कुलदीप, गोलू और दिलीप बाउरी समेत बड़ी संख्या में कमिटी सदस्य मौजूद रहे।कमिटी के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां लगातार जारी हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर सजेगा मिहिजाम का पूजा पंडाल, खूंटी पूजा के साथ 24वें वर्ष का शुभारंभ

