न्यूज 61 लाइव संवाददाता काजल राय चौधरी 17 मई 2026 जामताड़ा। जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित रज़ामडीह मोहल्ले में रविवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। लंबे समय से अधूरे पड़े वीर हनुमान मंदिर निर्माण कार्य को लेकर आयोजित विशेष बैठक में स्थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्राम 16 आना समिति के आमंत्रण पर पहुंचे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया और मंदिर निर्माण को पूर्ण कराने की महत्वपूर्ण घोषणा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की स्थिति का जायजा लिया तथा कहा कि वीर हनुमान मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं होगा, बल्कि यह क्षेत्र में सामाजिक समरसता, धार्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक स्थल मिल सके।पूर्व अध्यक्ष की इस घोषणा के बाद पूरे मोहल्ले में उत्साह का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब वर्षों से लंबित मंदिर निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होगा।इस अवसर पर सुबल मंडल, प्रसन्नजीत मंडल, अप्पू मंडल, बापी मंडल, रामनाथ मंडल, निवास मंडल, बिट्टू मंडल, बादल मंडल, लालू यादव तथा प्रकाश मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।ग्राम 16 आना समिति के सदस्यों ने भी मंदिर निर्माण में अब तक सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। समिति ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सहभागिता और सहयोग से यह धार्मिक स्थल जल्द ही भव्य स्वरूप में तैयार होगा। स्थानीय श्रद्धालुओं ने इसे मोहल्ले के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी।
वीर हनुमान मंदिर निर्माण को मिली नई रफ्तार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाया जिम्मा
